dist.sarangarh

विदाई से पहले कलेक्टर कन्नौजे ने बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद,ब्राह्मण सामाज से मिले

सारंगढ़ खबर न्यूज,,सारंगढ़

जिले से ट्रांसफर होने के बाद कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की विदाई किसी सरकारी सभागार या औपचारिक मंच पर नहीं बल्कि आशा निकेतन वृद्धाश्रम में हुई।

यहां वृद्ध माता-पिता के बीच आयोजित समारोह में भावुक माहौल देखने को मिला। बुजुर्गों ने उन्हें साल-श्रीफल देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। डॉ. कन्नौजे ने अपने संबोधन में कहा कि सारंगढ़ जिले और यहां के लोगों से उनका आत्मीय जुड़ाव हमेशा बना रहेगा। कलेक्टर ने विदाई से पहले सारंगढ ब्राह्मण समाज के प्रमुख पदाधिकारियों से मिले जिसमे ब्राह्मण समाज के महिला पदाधिकारियों ने कलेक्टर संजय कन्नौजे को स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दिए।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक जिम्मेदारियां बदलती रहती हैं, लेकिन लोगों का स्नेह जीवनभर याद रहता है। उनके इस संबोधन पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। समारोह में डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा,उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button