सारंगढ-बिलाईगढ़सारंगढ जिला प्रशासन

सारंगढ़ में ज्यादा दर पर यूरिया बेचने वाले दुकानदारों पर प्रशासन की कार्यवाही कब*

**क्या बिचौलिए, दुकानदारों को दिया जा रहा कमाने का मौका, या फिर कृषि विभाग भी है शामिल**

सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ—- दरअसल सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में खाद को लेकर अभी से किसानों में भारी होड़ लगी हुई है ये होड़ होना लाजमी भी है क्योंकि कुछ ही दिनों के बाद खेती किसानी की दिन शुरू होनेवाला है ऐसे में किसान अपने फसल के हिसाब से खाद की खरीददारी कर समय का लाभ उठा रहे हैं क्योंकि बारिश के होते ही किसान कृषि कार्य में लग जाएंगे तो उनको खाद के लिये समय नहीं मिलता या उस समय खाद की रेट बढ़ा दिया जाता है इसी लिए किसान अभी से खाद खरीद कर निश्चिंत होना चाह रहे हैं, लेकिन उनके इस चाहत का सारंगढ़ के खाद विक्रेता दुकान दारों इतना फायदा उठा रहे है कि 266 रुपये का यूरिया 800 से 900 रुपए में किसानों को दिया जा रहा है 1200 की डीएपी 2500 में बिक रही है।सूत्रों से पता चला है कि इतना ही नहीं किसानों में अपवाह फैला दिया जा रहा है कि अभी तो खाद इतने में मिल जा रहा है बाद में तो खाद ही नहीं मिलेगा क्योंकि कि युद्ध की वजह से खाद की आयात नहीं हो रही है जिससे किसान भी सही मानते हुए जितने में भी खाद मिल रहा है लेने के लिए दौड़ जा रहे है। लेकिन क्या जिला प्रशासन को इस पर संज्ञान नहीं लेना चाहिए या फिर कृषि विभाग उन्हें भी कन्फ्यूज कर दिए है जिससे यह खेल खुले आम धड़ल्ले से जारी है और कोई कुछ नहीं बोल रहे है इसे क्या समझा जाए समझ से परे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button