सरपंच और ग्रामीणों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र जशपुर -डूमरपाली व तिलहाडीपा का लिया जायजा

सरपंच और ग्रामीणों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र जशपुर -डूमरपाली व तिलहाडीपा का लिया जायजा
सारंगढ़-
महानदी इस समय भारी बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण पूरे उफान पर है, जिससे छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले जिले मे इस्थित ग्राम पंचायत जशपुर कछार -डूमरपाली व तिलहाडीपा बाढ़ का बड़ा खतरा पैदा हो गया कांग्रेस नेताओं व ग्रामीणों ने किया दौरा, 300-400 एकड़ फसल व ट्रैक्टरों के नुकसान पर जताई गहरी चिंता हाल ही में क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ और जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग उलखर-कोसीर के अध्यक्ष, सरपंच विधाता पटेल उपसरपंच प्रतिनिधि एकादशिया पंच अशोक आदित्य त्रलेश्वर जायसवाल मनोज यादव नरेश यादव पदूम माली श्रीराम आदित्य पूर्व सरपंच गणेशाराम जायसवाल तथा ग्राम पंचायत जशपुर के ग्रामीण स्टीमर के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचे। नेताओं और ग्रामीणों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना।प्रमुख नुकसान का जलमग्न क्षेत्र: वार्ड क्रमांक 01 डूमरपाली एवं तिलहाडीपा पूरी तरह से पानी में डूबे हुए हैं, जिससे जनजीवन और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
फसलों की बर्बादी: बाढ़ के पानी में डूबने से लगभग 300 से 400 एकड़ भूमि पर खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं।यांत्रिक क्षति: पानी भरने के कारण दर्जनों ट्रैक्टरों और अन्य कृषि उपकरणों को भारी नुकसान पहुँचा है।
प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद एवं आश्वासन:
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके से ही दूरभाष के माध्यम से पुलिस थाना कोसीर की टीआई मैडम, तहसीलदार, एसडीएम, तथा जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सर से संपर्क किया गया। नेताओं और ग्रामीणों ने उन्हें बाढ़ में फँसे लोगों की स्थिति और हुए भारी नुकसान से अवगत कराया। सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति पर त्वरित संज्ञान लेते हुए बाढ़ में फँसे लोगों को सुरक्षित निकालने और हरसंभव मदद पहुँचाने का आश्वासन दिया है।साथ ही, संलग्न तस्वीरों में अध्यक्ष सरपंच विधाता पटेल एवं ग्रामीण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए और पीड़ित परिवारों से चर्चा किए!!



