cmodprpibसारंगढ जिला प्रशासनसारंगढ-बिलाईगढ़

जनगणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मिला सम्मान, जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार

सारंगढ़-बिलाईगढ़।

जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं सर्वे कार्य को सफलतापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान की सर्वत्र सराहना की गई है। जिला प्रशासन द्वारा इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में समर्पण, मेहनत एवं जिम्मेदारी के साथ योगदान देने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना अभियान से जुड़े सभी प्रगणक, पर्यवेक्षक, मास्टर ट्रेनर एवं पटवारीगण समान रूप से इस सम्मान के अधिकारी हैं। सभी ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन के साथ किया, जिसके परिणामस्वरूप जिले में सर्वे कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
आज सभी प्रगणकों को भी सम्मानित किए जाने पर कर्मचारियों एवं संबंधित टीमों ने जिला प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी जनगणना टीम की सामूहिक मेहनत, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान है।
साथ ही इस संबंध में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में प्रकाशित समाचार पूर्ण तथ्यों पर आधारित नहीं था। स्थिति स्पष्ट होने के बाद संबंधित टीमों को भी सम्मानित किया गया है। इसके लिए जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिला प्रशासन तथा समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से न केवल उनका मनोबल बढ़ा है, बल्कि भविष्य में भी बेहतर कार्य करने की नई प्रेरणा मिलेगी।
जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान यह संदेश देता है कि निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ किए गए कार्यों को हमेशा उचित पहचान और सम्मान मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button