chhattisgarhcmodprpibraipurUncategorizedसारंगढ-बिलाईगढ़
पुलिस विभाग में तबादलों की लिस्ट जारी, 16 रक्षित निरीक्षक, निरीक्षक और उप निरीक्षकों का ट्रांसफर

तबादला आदेश पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ है. डीजीपी अरुण देव गौतम ने तबादलों की लिस्ट जारी की.
पुलिस विभाग में तबादलों की लिस्ट जारी
रायपुर: छत्तीसगढ़ के 16 रक्षित निरीक्षक, निरीक्षक और उप निरीक्षक का तबादला कर दिया गया है. यह तबादला आदेश पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ है. डीजीपी अरुण देव गौतम ने तबादलों की लिस्ट जारी की.
पुलिस विभाग में तबादलों की लिस्ट जारी
- रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगड़े को जिला कोरिया से ट्रांसफर करके जिला धमतरी भेजा गया.
- रक्षित निरीक्षक दीपक कुमार शर्मा को जिला धमतरी से ट्रांसफर करके जिला बस्तर भेजा गया.
- निरीक्षक कपिलदेव चंद्रा को जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी से तबादला करके जिला बिलासपुर भेजा गया.
- निरीक्षक जन्मेजय पांडे को जिला बलरामपुर रामानुजगंज से हटाकर जिला बालोद ट्रांसफर किया गया.
- निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे को जिला सरगुजा से स्थानांतरित करके रायपुर ग्रामीण भेजा गया है.
- निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव को खैरागढ़ छुईखदान गंडई से तबादला करके जिला जांजगीर चंपा भेजा गया है.
- निरीक्षक शिवनारायण सिंह को रायपुर नगर से तबादला करके जिला दुर्ग स्थानांतरित किया गया है.
- निरीक्षक रूपेश कुमार साहू को पुलिस मुख्यालय रायपुर से तबादला करके पीटीएस राजनांदगांव भेजा गया.
- निरीक्षक भुनेश्वर साहू को पुलिस मुख्यालय से हटकर रायपुर नगर स्थानांतरित किया गया है.
- निरीक्षक रवि सिंह को सामान्य शाखा पुलिस मुख्यालय से हटाकर पुलिस मुख्यालय भेजा गया.
- निरीक्षक दिव्यकांत पांडे को जिला बलरामपुर रामानुजगंज से जिला मुंगेली ट्रांसफर किया गया
- निरीक्षक सुदर्शन सिंह ध्रुव को जिला नारायणपुर से तबादला करके जिला कांकेर भेजा गया.
- निरीक्षक अशफाक अहमद अंसारी को पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ नया रायपुर से ट्रांसफर करके जिला सरगुजा भेज दिया गया.
- उप निरीक्षक देवशरण सिंह को रायपुर नगर से हटाकर जिला दुर्ग भेजा गया है.



