chhattisgarhcmodprpibpoliticsraipur

Chhattisgarh Congress: क्या TS सिंहदेव बनेंगे प्रदेश अध्यक्ष? सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल, इन प्रमुख नामों पर चर्चा तेज

Chhattisgarh Congress President: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हैं। टीएस सिंहदेव के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल हो रहे हैं, जबकि प्रदेशाध्यक्ष पद की दौड़ में कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि, अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान ही करेगा।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश संगठन को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पार्टी के भीतर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की नियुक्ति को तीन वर्ष पूरे होने वाले हैं। हालांकि, कांग्रेस संगठन में प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए कोई निर्धारित कार्यकाल तय नहीं होता। इस संबंध में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा भी नहीं की गई है। अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान के स्तर पर ही लिया जाएगा।

इसी बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव का नाम भी संभावित दावेदारों में चर्चा में है। पार्टी के कुछ कार्यकर्ता और समर्थक उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, सिंह देव ने साफ कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के पद का कोई तय कार्यकाल नहीं होता और इस तरह के सभी फैसले कांग्रेस हाईकमान ही करता है।

संगठन की जिम्मेदारी निभाने की इच्छा जता चुके हैं टीएस सिंह देव

टीएस सिंह देव इससे पहले भी सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि यदि पार्टी उन्हें प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी सौंपती है, तो वह इसे निभाने के लिए तैयार हैं। पिछले कुछ समय से वे सरगुजा, कोरबा और जांजगीर-चांपा सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। राजनीतिक जानकार इसे संगठन के भीतर उनकी बढ़ती सक्रियता और प्रभाव से जोड़कर देख रहे हैं।

युवा चेहरे को मिल सकता है मौका

पार्टी सूत्रों के अनुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) इस बार संगठन की कमान किसी युवा और सक्रिय चेहरे को सौंपने पर गंभीरता से विचार कर रही है। माना जा रहा है कि संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए नेतृत्व परिवर्तन की दिशा में कदम उठाया जा सकता है। इसी रणनीति की शुरुआत पिछले वर्ष 25 नवंबर को हुई थी, जब छत्तीसगढ़ की 41 जिला कांग्रेस कमेटियों में लगभग 25 नए और युवा अध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठन में बड़ा बदलाव किया गया था। अब उसी मॉडल को प्रदेश स्तर पर भी लागू किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व संगठनात्मक ढांचे को अभी से मजबूत और सक्रिय बनाने की रणनीति पर काम कर रहा है।

इन प्रमुख नामों पर चर्चा

प्रदेशाध्यक्ष पद की रेस में कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं। इनमें सबसे आगे पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल का नाम बताया जा रहा है। उन्हें संगठनात्मक अनुभव और युवा नेतृत्व का संतुलित चेहरा माना जाता है। इसके अलावा भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का नाम भी तेजी से चर्चा में है। पार्टी के भीतर उन्हें एक ऊर्जावान और जनाधार वाले युवा नेता के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button