cmodprpibसारंगढ-बिलाईगढ़

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक से जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों की सौजन्य भेंट

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक से जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों की सौजन्य भेंट

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा से जिला अधिवक्ता संघ, सारंगढ़ के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष विजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।और स्वागत करते कुए बुके भेंट किया गया।तथा नए ज़िले मेपदस्थ होने पर शुभकामना दिए

इस दौरान अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिले मेंr कानून-व्यवस्था, न्यायिक कार्यों तथा अधिवक्ताओं एवं आमजन से जुड़े विभिन्न विभागीय विषयों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने न्यायालय एवं पुलिस प्रशासन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा अधिवक्ताओं द्वारा समय-समय पर उठाई जाने वाली समस्याओं के त्वरित निराकरण का अनुरोध किया।

पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए अधिवक्ताओं द्वारा बताए गए मुद्दों के निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन एवं अधिवक्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार तिवारी, प्रवक्ता दीपक तिवारी, सचिव कुलदीप राज पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र नाथ नंदे, आशीष मिश्रा, संजू दीवान, भरत तांड्य, राकेश शुक्ला, सहस किशोर, अश्वनी चंद्रा एवं भोगेंद्र मनहर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button