सारंगढ उपजेल के पीछे बनी टंकी बनी सुरक्षा के लिए खतरा, प्रशासन बेखबर*

*सारंगढ उपजेल के पीछे बनी टंकी बनी सुरक्षा के लिए खतरा, प्रशासन बेखबर*
सारंगढ़- बिलाईगढ़ । उप जेल परिसर के पीछे बनी पानी की टंकी अब सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। जेल से कुछ ही दूरी पर स्थित इस टंकी तक आसानी से पहुंचा जा सकता है, जिससे जेल की गतिविधियों पर नजर रखना और बाहर से किसी भी प्रकार का सामान अंदर पहुंचाना संभव हो सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार कुछ युवक टंकी पर चढ़ते देखे गए हैं, जिससे सुरक्षा में सेंध की आशंका और बढ़ जाती है। जेल जैसे संवेदनशील स्थान के पास इस तरह की खुली पहुंच वाली संरचना होना सुरक्षा मानकों के विपरीत माना जा रहा है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह बड़ी चूक साबित हो सकती है। मामले को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। क्षेत्रवासियों ने सुरक्षा के मद्देनजर टंकी तक पहुंच प्रतिबंधित करने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।



