cmodprpibजिला सारंगढ-बिलाईगढ़दुर्घटनासिटी कोतवाली सारंगढ़

रात में खुली दुकानें, बढ़ते अपराध—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल*

*रात में खुली दुकानें, बढ़ते अपराध—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल*
सारंगढ़-बिलाईगढ़। नगर में दुकानों के खुलने-बंद होने की कोई तय समय सीमा न होने से व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी नजर आ रही है। देर रात तक खुले रहने वाले दुकानों के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा है, जिससे आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात होते ही कुछ इलाकों में हुड़दंग, नशाखोरी और झगड़े की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। दुकानदारों की मनमानी और प्रशासनिक उदासीनता का फायदा उठाकर उपद्रवी तत्व सक्रिय हो गए हैं। खासकर बस स्टैंड, बिलासपुर रोड और मुख्य चौराहों के आसपास देर रात तक पाउच, पान और छोटी दुकानों में भीड़ लगी रहती है, जिससे संदिग्ध गतिविधियां बढ़ रही हैं। इन स्थानों पर नियंत्रण की कमी से चोरी, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका और अधिक बढ़ गई है। नागरिकों ने मांग की है कि दुकानों के संचालन के लिए स्पष्ट समय सीमा तय की जाए और पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि शहर में शांति और सुरक्षा कायम रह सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button