
रायगढ़ SSP शशिमोहन सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक
रायगढ़। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2026 के लिए घोषित पुलिस सेवा पदकों में उनका नाम सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक पाने वाले अधिकारियों में शामिल है।
15 अगस्त को रायपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय द्वारा SSP शशिमोहन सिंह को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
पुलिस सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान मिलना रायगढ़ पुलिस के लिए गौरव की बात है।



