Cmo chhattisgarhdprpibsarangarhTop newsजिला सारंगढ-बिलाईगढ़

भाजपा कोसीर मंडल की बैठक में ‘सेवा संकल्प’ का शंखनाद। बूथ स्तर तक पहुँचेंगी जनकल्याणकारी योजनाएं

**भाजपा कोसीर मंडल की बैठक में ‘सेवा संकल्प’ का शंखनाद। बूथ स्तर तक पहुँचेंगी जनकल्याणकारी योजनाएं**

**प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े हुए शामिल

कोसीर / सारंगढ़-बिलाईगढ़।
भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक सुदृढ़ीकरण, जनसेवा के संकल्प और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज भाजपा कोसीर मंडल में ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण एवं वृहद बैठक संपन्न हुई।
​बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर एक माह तक विशेष ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। इस दौरान मंडल से लेकर बूथ स्तर तक रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण जैसे विभिन्न सामाजिक व जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल सके। इसके साथ ही आगामी सांगठनिक रूपरेखा तय करते हुए भाजपा के जनाधार को और अधिक व्यापक बनाने का संकल्प लिया गया।
​इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े, जिला प्रवक्ता भुवन मिश्रा, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती नंदिनी वर्मा, मंडल अध्यक्ष हरीशंकर निराला, मंडल महामंत्री शिवम चंद्रा, जिला अ.जा. मंत्री विश्वनाथ बंजारे, जनपद सदस्य हेमा बसंत, अ.जा. मोर्चा अध्यक्ष सरिता बंजारे, मंडल उपाध्यक्ष छेरका लाल पंडा, यूथ मोर्चा अध्यक्ष मोहर साहू, वरिष्ठ नेता मोहन साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि केशव जातवर, वरिष्ठ नेता महेश सिदार, मंडल मंत्री हीरालाल पटेल, महिला मोर्चा कार्यालय प्रभारी विमला कुर्रे, अ.जन.जा. मंडल अध्यक्ष देवीसिंह सिदार, वरिष्ठ नेता टिकेश्वर लहरे, उमेश चंद्रा, मुन्ना पंडा, युवा मोर्चा (कोसीर) से परमेश्वर चंद्रा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
​बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले ‘सेवा संकल्प’ अभियान को घर-घर तक पहुँचाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनकल्याणकारी संदेशों को जन-जन तक प्रेषित करने का दृढ़ संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button