केशरवानी समाज द्वारा मनाया गया श्रद्धाऋषि पंचमी-निखील बानी

केशरवानी समाज द्वारा मनाया गया श्रद्धाऋषि पंचमी-निखील बानी
सारंगढ़। केशरवानी समाज द्वारा मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर केशरवानी धर्मशाला, सारंगढ़ में पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री काश्यप मुनि जी की पूजा-अर्चना से हुई। समाज के संरक्षकगण, वरिष्ठजन, सामाजिक बंधु, केशरवानी सेवा समिति, महिला समिति एवं तरुण समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना में सहभागिता की। इस दौरान समाज की सुख-समृद्धि, एकता एवं खुशहाली की कामना की गई।
पूजा-अर्चना के पश्चात केशरवानी सेवा समिति की ओर से उपस्थित समाजबंधुओं के लिए प्रसाद ग्रहण एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति से कार्यक्रम में उत्साह एवं आत्मीयता का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर केशरवानी सेवा समिति, केशरवानी महिला समिति एवं तरुण समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। धार्मिक आयोजन के माध्यम से समाज में एकता, आपसी भाईचारे, धार्मिक आस्था एवं सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने उपस्थित सभी समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सदस्य की सहभागिता ही समाज की एकता और संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।
इस अवसर पर केशरवानी सेवा समिति के अध्यक्ष निखील कुमार बानी ने महिला समिति अध्यक्ष अल्का केशरवानी ,तरुण समिति शुभम केशरवानी व सभी समाजबंधुओं को ऋषि पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।



