Cmo chhattisgarhdprpibraigarhTop newsUncategorized

ऑपरेशन आघात” : भट्ठी खुलने से पहले महंगी कीमत पर शराब बेचने निकला आरोपी पकड़ा गया, 34 पाव देशी प्लेन शराब जब्त*

*“ऑपरेशन आघात” : भट्ठी खुलने से पहले महंगी कीमत पर शराब बेचने निकला आरोपी पकड़ा गया, 34 पाव देशी प्लेन शराब जब्त*

*रायगढ़, 23 सितंबर* । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए लगातार दूसरे दिन भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की खरीदी-बिक्री पर मुखबिरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चिराईपानी निवासी राधेश्याम चन्द्रा अक्सर किरोड़ीमलनगर स्थित शराब भट्ठी खुलने से पहले आसपास छिपकर देशी प्लेन शराब अधिक कीमत पर अवैध रूप से बेचता है। सूचना पर तत्काल प्रधान आरक्षक बीरेन्द्र भगत को पेट्रोलिंग टीम के साथ कार्रवाई के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम ने भूपदेवपुर-रायगढ़ रोड, ग्राम चिराईपानी मोड़ के पास एक व्यक्ति को कंधे पर प्लास्टिक बोरा लेकर जाते हुए देखा, जिसे रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राधेश्याम चन्द्रा पिता रामनद्धे, उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम बंसुला वार्ड क्रमांक 06, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम ग्राम चिराईपानी, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ बताया। उसके पास रखे प्लास्टिक बोरे की तलाशी लेने पर उसमें 34 नग सीलबंद देशी प्लेन मदिरा, कुल कीमत ₹2,720 बरामद हुई। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में शराब को अवैध रूप से बिक्री के लिए लेकर जाना बताया। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में शराब जब्त कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बीरेन्द्र भगत, आरक्षक राजेश खाण्डे एवं आरक्षक कमलेश सागर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button