chhattisgarhCmo chhattisgarhdprpibraipurTop newsUncategorized
छत्तीसगढ़ कैडर के तीन राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को मिली आईएएस (IAS) की सौगात

छत्तीसगढ़ कैडर के तीन राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को मिली आईएएस (IAS) की सौगात
बिलासपुर/रायपुर:केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में नियुक्ति को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
वर्ष 2025 की चयन सूची के तहत छत्तीसगढ़ कैडर की रिक्तियों के विरुद्ध राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन योग्य अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है।
0 नियुक्त अधिकारियों के नाम
अभिषेक अग्रवाल
सचिन भुत्रा
राजीव कुमार पांडेय
नया प्रशासनिक दायित्व मिलने पर सभी अधिकारियों को इष्ट मित्रों और शुभचिंतकों द्वारा बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।



