Cmo chhattisgarhdprnagar palika sarangarhpibsarangarhTop newsजिला सारंगढ-बिलाईगढ़
कई महीनों से अंधेरे में डूबा था बीरपारा रंगमंच, मोहल्ले के युवाओं ने चंदा कर लगवाई लाइट

कई महीनों से अंधेरे में डूबा था बीरपारा रंगमंच, मोहल्ले के युवाओं ने चंदा कर लगवाई लाइट

सारंगढ़। सारंगढ वार्ड नं 13 बीरपारा स्थित रंगमंच कई महीनों से अंधेरे में डूबा हुआ था। इस दौरान न तो नगर पालिका ने इसकी सुध ली और न ही वार्ड पार्षद ने इस ओर ध्यान दिया। आखिरकार मोहल्ले के नवयुवकों ने पहल करते हुए आपस में चंदा इकट्ठा किया और रंगमंच में लाइट लगवाई। युवाओं की इस पहल से रंगमंच में रोशनी लौट आई। वहीं, इस घटना ने नगर की मूलभूत सुविधाओं के प्रति जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं।



