Cmo chhattisgarhdprpibTop newsUncategorized

मोबाइल छोड़िए, किताब उठाइए… कलेक्टर ने छात्राओं को दिया पढ़ाई का संदेश

मोबाइल छोड़िए, किताब उठाइए… कलेक्टर ने छात्राओं को दिया पढ़ाई का संदेश

हिंदी-अंग्रेजी की किताबें पढ़वाकर परखा पठन कौशल, भोजन और सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा

बलरामपुर। बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने और शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने 27 अक्टूबर की रात शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम जगिमा स्थित पहाड़ी कोरवा बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई और पठन कौशल का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर छात्राओं के कमरों में पहुंचीं और उनसे पढ़ाई के संबंध में बातचीत की। उन्होंने छात्राओं से हिंदी और अंग्रेजी की किताबें पढ़वाकर उनके पठन कौशल को परखा। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक किताबें पढ़कर सुनाईं, जिसे देखकर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से पढ़ने और अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर ने छात्रावास में छात्राओं को मिलने वाले भोजन, निर्धारित मेनू, दैनिक दिनचर्या, स्वच्छता तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए छात्राओं की पढ़ाई और सुविधाओं से जुड़े पहलुओं पर ध्यान दिया।

मिशन आचार्य के तहत पढ़ने की आदत विकसित करने की पहल

जिले में मिशन आचार्य के अंतर्गत ‘बलरामपुर पढ़ेगा हर दिन 20 मिनट’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में नियमित पठन की आदत विकसित करना और उनकी भाषा संबंधी समझ को बेहतर बनाना है।

अभियान के माध्यम से अभिभावकों से अपील की गई है कि वे प्रतिदिन कम से कम 20 मिनट मोबाइल फोन से दूर रहकर बच्चों के साथ पढ़ने के लिए समय निकालें। इससे बच्चों में किताबों के प्रति रुचि बढ़ेगी और परिवार में पढ़ने का सकारात्मक माहौल विकसित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button