chhattisgarhCmo chhattisgarhdprpibraipurTop news

छत्तीसगढ़ में ASP और DSP स्तर के पुलिस अफसरों का तबादला, रामगोपाल करियारे भेजे गए कटघोरा, देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ में ASP और DSP स्तर के पुलिस अफसरों का तबादला, रामगोपाल करियारे भेजे गए कटघोरा, देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 33 अधिकारियों के तबादले किए हैं। रायपुर में लतेश सिंह और सौरभ उईके को यातायात एसीपी बनाया गया है। वहीं, …

HIGHLIGHTS

  1. छत्तीसगढ़ में 33 पुलिस अधिकारियों के तबादले
  2. लितेश सिंह और सौरभ उईके बने यातायात एसीपी
  3. शैलेष पांडेय, नितीश ठाकुर और रामगोपाल करियारे की नई पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 33 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस आदेश में एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। गृह विभाग की ओर से 30 अक्टूबर को जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

रायपुर में लितेश सिंह और सौरभ उईके बने यातायात ACP

तबादला आदेश के मुताबिक, रायपुर में लितेश सिंह और सौरभ उईके को यातायात एसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मणीशंकर चंद्रा को एसीपी पुलिस लाइन, रायपुर बनाया गया है। नीलेश द्विवेदी को पुलिस लाइन से हटाकर विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

कई जिलों में ASP और DSP स्तर पर फेरबदल

अन्य पदस्थापनाओं में धमतरी के एएसपी शैलेष पांडेय को बलरामपुर भेजा गया है। नितीश कुमार ठाकुर को कटघोरा से बेमेतरा में पदस्थ किया गया है। वहीं, रामगोपाल करियारे को बिलासपुर से कटघोरा भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button