Cmo chhattisgarhdpreducationpibsarangarhTop newsUncategorizedजिला सारंगढ-बिलाईगढ़

सारंगढ़ राज्योत्सव में सारंगढ़ नगर के प्राजंल विद्यालय के दिव्यांगजन बच्चे देंगे सांस्कृतिक कार्यकम की प्रस्तुति ..

सारंगढ़ राज्योत्सव में सारंगढ़ नगर के प्राजंल विद्यालय के दिव्यांगजन बच्चे देंगे सांस्कृतिक कार्यकम की प्रस्तुति …..
“सारंगढ़ डिप्टी कलेक्टर विद्यालय पहुंचकर आमंत्रित किए”

सारंगढ़ खेलभांठा मैदान में 2 नवंबर आज को होगा जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव

शाम 4 बजे से होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम; सांसद श्री राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा, मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित,जनप्रतिनिधियों को किया गया आमंत्रित

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में 2 नवंबर को जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिले के जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और नागरिकों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
समारोह के मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा और वित्त, वाणिज्यिक कर (आबकारी को छोड़कर), आवास एवं पर्यावरण, योजना तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी शामिल होंगे।
जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े और बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे भी समारोह में उपस्थित रहेंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय और सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे सहित जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य, सरपंच, नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों को भी आमंत्रित किया गया है।
समारोह में छत्तीसगढ़ की कला और सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित प्रस्तुतियां होंगी। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से राज्योत्सव समारोह में सहभागी बनने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button