chhattisgarhCmo chhattisgarhdprpibraipurTop newsUncategorized

छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान मुरासु, 3, 4 नवंबर को होगी बारिश, 60 KM रफ्तार से चलेंगी हवाएं

छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान मुरासु, 3, 4 नवंबर को होगी बारिश, 60 KM रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Chhattisgarh Weather Alert: प्रदेश में 3 और 4 नवंबर को तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी है।

  • 3 और 4 नवंबर को तेज हवाओं के साथ बारिश के संकेत।
  • छत्तीसगढ़ में आज से चक्रवाती तूफान मुरासु का असर।
  • मौसम में आए बदलाव ने किसानों की बढ़ाई चिंता।
  • रायपुर में आज से बदला मौसम का​ मिजाज।
Cyclonic Storm Murasu In Chhattisgarh: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान मुरासु का असर अब छत्तीसगढ़ तक पहुंचने की संभावना है। मौसम प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश में 3 और 4 नवंबर को तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी है।

तूफान के प्रभाव से पहले आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है। 2 और 3 नवंबर को कोस्टल आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाओं और गरज-चमक की भी चेतावनी दी गई है। वहीं तमिलनाडु में भी जोरदार बारिश की संभावना है।

धान को सुरक्षित रखने की चुनौती

प्रदेश में इस समय धान की फसल कटाई के दौर में है और कई इलाकों में फसल खेतों में खड़ी है, जबकि कटे हुए धान को भी सुरक्षित रखने की चुनौती है। हाल ही में हुई बारिश के बाद अब एक बार फिर तेज बारिश की आशंका ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार नमी और तेज हवा से खड़ी फसल गिरने तथा कटी फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है।

प्रशासन और किसानों के लिए अगले दो दिन महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। लोगों को तेज हवा, आकाशीय बिजली और बारिश के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button