Cmo chhattisgarhdprpibsarangarhTop newsUncategorizedजिला सारंगढ-बिलाईगढ़सारंगढ़ जिला प्रशासन

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्थानीय अवकाश में संशोधन, 11 नवंबर की जगह अब 20 नवंबर को रहेगी छुट्टी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्थानीय अवकाश में संशोधन, 11 नवंबर की जगह अब 20 नवंबर को रहेगी छुट्टी

भाई दूज के स्थानीय अवकाश की तारीख बदली, देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर शुक्रवार को रहेगा जिले में अवकाश

सारंगढ़ खबर न्यूज। जिला प्रशासन ने वर्ष 2026 के घोषित स्थानीय अवकाश में संशोधन करते हुए भाई दूज (दीपावली) के अवसर पर 11 नवंबर बुधवार को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दिया है। इसके स्थान पर अब 20 नवंबर शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के अवसर पर संपूर्ण सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

कार्यालय कलेक्टर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा 4 नवंबर 2026 को जारी संशोधित आदेश के अनुसार, सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक 4 के नियम 5 एवं 8 तथा छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत यह संशोधन किया गया है।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में स्थानीय अवकाश की सूची के सरल क्रमांक 3 पर अंकित भाई दूज (दीपावली) के लिए 11 नवंबर 2026 बुधवार को निर्धारित अवकाश के स्थान पर अब 20 नवंबर 2026 शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के लिए स्थानीय अवकाश रहेगा।

हालांकि, यह अवकाश कोषालय, उप कोषालय एवं बैंकों के लिए लागू नहीं होगा। जिला प्रशासन के इस संशोधित आदेश के बाद जिले के शासकीय कार्यालयों में स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button