Cmo chhattisgarhdprpibsarangarhTop newsजिला पंचायतजिला सारंगढ, बिलाईगढ़डीएमएफ फंड

जिला पंचायत सदस्य सुशीला मारुति साहू के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का खुलेगा हिसाब! RTI लगाने की तैयारी*

**जिला पंचायत सदस्य सुशीला मारुति साहू के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का खुलेगा हिसाब! RTI लगाने की तैयारी**

**कई योजनाओं के निर्माण कार्यो में कमीशन लेकर काम देने की जानकारी**

सारंगढ,बिलाईगढ़। ——–जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुशीला मारुति साहू के कार्यकाल में कराए गए विकास एवं निर्माण कार्यों की जनता के सामने जानकारी के लिए आरटीआई लगाने की तैयारी की जा रही है। उनके निर्वाचन के बाद से अब तक क्षेत्र में स्वीकृत निर्माण कार्यों, आवंटित शासकीय राशि और खर्च किए गए बजट का हिसाब जानने के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत आवेदन तैयार किया गया है।सूत्रों से पता चला है कि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती साहू द्वारा कई शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं के निर्माण कार्यो में कमीशन लेकर दुसरो लोगो को काम दिया गया है।श्रीमती सुशीला साहू जो बुजुर्ग महिला है उनके सारे कार्यो का देखरेख मारुति साहू के द्वारा किया जाता है।इनके द्वारा कराये गए सभी निर्माण कार्यो की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी जल्द किया जाएगा।
प्रस्तावित आवेदन के माध्यम से जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं जनपद पंचायत बिलाईगढ़ से ग्रामवार निर्माण कार्यों की सूची, स्वीकृत राशि, प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति, कार्यादेश तथा भुगतान संबंधी दस्तावेज मांगे जाएंगे।
इसमें सीसी रोड, नाली, पुलिया, सामुदायिक भवन, रंगमंच, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य विकास कार्यों की जानकारी प्रमुखता से शामिल की गई है। साथ ही कितने निर्माण कार्य पूरे हुए, कितने अधूरे हैं और कितने प्रगतिरत हैं, इसका भी विवरण मांगा जाएगा।
इसके अतिरिक्त निर्माण कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र, उपयोगिता प्रमाण पत्र, माप पुस्तिका (एमबी), बिल-वाउचर और गुणवत्ता जांच रिपोर्ट प्राप्त करने का भी प्रयास किया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य श्रीमती सुशीला मारुति साहू के जिला पंचायत सदस्य के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति को सरकारी अभिलेखों के माध्यम से सामने लाना है। आवेदन जमा होने और जानकारी प्राप्त होने के बाद दस्तावेजों के आधार पर निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा।
अब देखना होगा कि सूचना के अधिकार के माध्यम से क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और सरकारी राशि के खर्च का कितना विस्तृत ब्यौरा सामने आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button