अवैध शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार*
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कार से 200 देसी शराब की बोतलें जब्त; दुकान का गार्ड भी शामिल

**अवैध शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार**
**सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कार से 200 देसी शराब की बोतलें जब्त; दुकान का गार्ड भी शामिल**
सारंगढ़ खबर,सारंगढ़—-
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सिटी कोतवाली पुलिस ने 6 जुलाई को अवैध शराब तस्करी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 200 देसी शराब की बोतलें और एक आल्टो कार जब्त की है।
थाना प्रभारी कामिल हक के अनुसार, उन्हें सूचना मिली
थी कि ग्राम कोतरी के बासिन रोड पर कार में अवैध शराब का परिवहन हो रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आल्टो कार को रोका।
कार में तीन लोग सवार थे किशन लहरे (25), ओमप्रकाश लहरे (25) और सूरज सिदार (19)। कार की तलाशी में 4 पेटी में रखी 200 देसी शराब की बोतलें मिलीं।
CG 10 M 0370
शराब दुकान में गार्ड के रूप में कार्यरत था आरोपी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रेडा स्थित शराब दुकान से ग्राम लेंध्रा में कोमल लहरे के लिए शराब ले जा रहे थे। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने कोमल लहरे (32) को भी गिरफ्तार कर लिया। कोमल रेडा स्थित शराब दुकान में गार्ड के रूप में कार्यरत था।
पुलिस ने सभी चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
आबकारी उप निरीक्षक विपिन पाठक का कहना है कि कार्यवाही के बारे में जानकारी हुई है संबंधित कर्मचारियों से जानकारी लिया जा रहा है जिसके बाद उक्त गार्ड को ब्लैकलिस्टेड कर दिया जाएगा साथ ही संबंधित प्लेसमेंट कंपनी के द्वारा उक्त गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



