chhattisgarhcmodprpibraipurUncategorized

अब राशन दुकान नहीं, मशीन देगी चावल! भिलाई में शुरू हुआ छत्तीसगढ़ का पहला ‘ग्रेन एटीएम’

Food Department Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रदेश का पहला ग्रेन एटीएम शुरू हुआ। अब राशनकार्डधारी आधार और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद 24 घंटे मशीन से पात्रता के अनुसार चावल ले सकेंगे। जानिए इस स्मार्ट राशन सिस्टम की खासियत।

Chhattisgarh Grain ATM: राशन लेने के लिए अब हितग्राहियों को दुकान खुलने के समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भिलाई में छत्तीसगढ़ का पहला ‘ग्रेन एटीएम’ शुरू किया गया है। इस आधुनिक मशीन के जरिए राशनकार्डधारी अब 24 घंटे अपनी सुविधा के अनुसार चावल प्राप्त कर सकेंगे। ग्रेन एटीएम में राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर दर्ज करने के बाद हितग्राही का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।

सत्यापन प्रक्रिया पूरी होते ही मशीन राशन कार्ड में दर्ज पात्रता के अनुसार निर्धारित मात्रा में चावल उपलब्ध करा देगी। यह पहल वल्र्ड फूड प्रोग्राम (World Food Programme) के सहयोग से शुरू की गई है। इसका उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली को और अधिक आसान, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाना है।

Ration ATM in Chhattisgarh: मशीन से निकले 20 किलो चावल, अधिकारियों ने दिया डेमो

ग्रेन एटीएम के उद्घाटन के दौरान खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मशीन की पूरी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले मशीन में राशन कार्ड नंबर दर्ज किया गया, इसके बाद बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। सत्यापन सफल होने के बाद मशीन से पात्रता के अनुसार 20 किलो चावल की बोरी बाहर निकली। अधिकारियों के मुताबिक पूरी प्रक्रिया डिजिटल होने से राशन वितरण में गड़बड़ी की संभावनाएं कम होंगी और हितग्राहियों को कम समय में सुविधा मिल सकेगी।

राशन दुकान के समय की बाध्यता होगी खत्म

अब तक हितग्राहियों को राशन दुकान खुलने के निर्धारित समय पर ही पहुंचना पड़ता था। कई बार कामकाज, मजदूरी या अन्य कारणों से लोग समय पर दुकान नहीं पहुंच पाते थे। ग्रेन एटीएम शुरू होने से ऐसे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब वे अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय मशीन से राशन प्राप्त कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button