सारंगढ़ केशरवानी कैटर्स के संचालक विकेश केशरवानी का निधन

जय स्तंभ चौक दुर्गा समिति के स्तंभ थे, शहर में शोक की लहर
सारंगढ़ । सारंगढ़ केशरवानी कैटर्स के संचालक एवं जय स्तंभ चौक दुर्गा समिति के मुख्य स्तंभ विकेश केशरवानी जी का दुखद निधन रायपुर में हो गया, वें लंबे समय से अस्वस्थ थे । वे अपने मिलन सार स्वभाव, सामाजिक कार्यों, धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से पूरे शहर में शोक व्याप्त है। स्व. विकेश केशरवानी दुर्गा पूजा के आयोजन में जय स्तंभ चौक के प्रमुख स्तंभ माने जाते थे । व्यापार जगत व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया । ज्योति पटेल, संजय पांडे, सुरज तिवारी, बिनोद भारद्वाज, भुवन मिश्रा, दीपक केजरीवाल, दिनेश धनानियां, निखिल केशरबानी, संतोष अग्रवाल, कमल अग्रवाल, गुलाबचंद बोंदिया, घनश्याम सुल्तानियां का कहना है कि उन्होंने हमेशा जरूरतमंदों की मदद की और हर आयोजन में बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया । ईश्वर से प्रार्थना है कि – दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे, शोकाकुल परिवार को इस भीषण दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उनके निवास में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। नगर के गणमान्य नागरिक व सती राणी दादी समिति के महिलाओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।


