chhattisgarhcmodprpibpoliticsraipurतिरंगा यात्रा

आज तिरंगा यात्रा के चलते 3 घंटे बदलेगा ट्रैफिक, कई रास्ते रहेंगे बंद

आज तिरंगा यात्रा के चलते 3 घंटे बदलेगा ट्रैफिक, कई रास्ते रहेंगे बंद

Tiranga Yatra 2026: रायपुर में आज तिरंगा यात्रा के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन लागू कर वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर में सोमवार यानि आज 10 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। इस दौरान यात्रा मार्ग पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।

Raipur Traffic Diversion: इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक निकलेगी यात्रा

तिरंगा यात्रा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस, नगर निगम भवन, महिला थाना चौक और फायर ब्रिगेड चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंचेगी। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान अनावश्यक रूप से यात्रा मार्ग का उपयोग न करें।

सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

यातायात पुलिस के अनुसार, यात्रा के दौरान तीन घंटे तक संबंधित मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। वाहन चालकों से पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button