रायगढ़ में जंगली सुअर का ग्रामीणों पर हमला: 5 घायल,
तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे; गोमर्डा अभयारण्य में भालू के हमले से 2 जख्मी

रायगढ़ में जंगली सुअर का ग्रामीणों पर हमला: 5 घायल,
तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे; गोमर्डा अभयारण्य में भालू के हमले से 2 जख्मी
रायगढ़
भालू ने युवती पर हमला किया, इससे उसके सिर में चोट आई है।
सारंगढ़ खबर,सारंगढ़——-छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले और गोमर्डा अभयारण्य में वन्यप्राणियों के हमले से 7 लोग घायल हो गए। जहां जंगली सुअर ने तेंदुपत्ता तोड़ने गए 5 ग्रामीणों पर हमला किया, तो अभयारण्य के करीब खेत में भालू ने 2 लोगों को जख्मी कर दिया। घायलों का अस्पताल में इलाज
जारी है।
पहली घटना धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज की है। जहां छाल रेंज के देउर-मार में रहे वाले मनीराम (42), दिलीप राठिया, सुमीत्रा राठिया और ग्राम गलीमार की रहने वाले इंद्रासो (37) व राजकुमार शुक्रवार सुबह जंगल में तेंदुपत्ता तोड़ने गए थे।
तभी जंगली सुअर के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इससे ग्रामीण चिल्लाने लगे, तो आसपास तेंदुपत्ता तोड़ रहे ग्रामीण पहुंचे और हो-हल्ला कर उन्हें खदेड़ा। जिसके बाद जंगली सुअर वापस जंगल की ओर चले गए। मामले की सूचना वन अमले को दी गई।



