cmodpreducationpibजिला सारंगढ-बिलाईगढ़
अशोका पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुआ पालक शिक्षक सम्मेलन

अशोका पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुआ पालक शिक्षक सम्मेलन

स्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल में आज दिनाँक-08/08/2026 (शनिवार) को शैक्षणिक सत्र-2026/27 का प्रथम पी. टी. एम. सम्पन्न हुआ।जिसमें पी. टी. – l एवं ll परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। साथ ही सभी पालकों ने अपने बच्चों के उत्तर पुस्तिका का भी अवलोकन किया।इस पालक शिक्षक सम्मेलन के माध्यम से शिक्षक व पालकों के बीच प्रत्यक्ष संवाद होने से बच्चों के शैक्षणिक गतिविधियों के ऊपर खुली चर्चा हो पाती है।जो बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक है।कक्षा नर्सरी से लेकर बारहवीं तक के सभी विद्यार्थी व पालकगण इस पी.टी. एम. में सम्मिलित हुए।



