सीबीएसई दसवीं बोर्ड के साथ-साथ बारहवीं बोर्ड में भी अशोका पब्लिक स्कूल का वर्चस्व

सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ—
स्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल ने रचा इतिहास।सीबीएसई दसवीं बोर्ड के साथ साथ बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में भी अशोका पब्लिक स्कूल के जीत अग्रवाल ने 98% अंक अर्जित करते हुए जिले के सभी स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए डिस्ट्रिक्ट टॉपर का ताज अपने नाम किया है।दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सेजल पटेल ने 98% अंक के साथ डिस्ट्रिक्ट टॉप किया तो वहीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में जीत अग्रवाल ने भी 98% अंक अर्जित करते हुए डिस्ट्रिक्ट टॉप किया है।दसवीं एवं बारहवीं दोनों ही बोर्ड परीक्षा परिणाम में अपने उत्कृष्टता का प्रमाण देते हुए अशोका पब्लिक स्कूल ने यह साबित कर दिया है कि जिले का एक बेस्ट स्कूल अशोका पब्लिक स्कूल है।पूरे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आज अशोका पब्लिक स्कूल के इस उपलब्धि पर हर्ष का माहौल व्याप्त है।चारों ओर विद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था की सराहना की जा रही है।बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक 10 बच्चों ने अपना नाम लिखाकर विद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था को प्रत्यक्ष रूप से प्रमाणित किया है।अशोका विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।आज विद्यालय के इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की चारों ओर चर्चा हो रही है।विद्यालय संचालन समिति सदस्यों के साथ साथ प्राचार्य महोदय ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी है।



