Cmo chhattisgarhdprpibsarangarhTop newsजिला सारंगढ-बिलाईगढ़सिटी कोतवाली सारंगढ़

जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की ए.एन.टी.एफ. (ANTF) और थाना सरिया पुलिस की नारकोटिक्स के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही।

 

1. जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की ए.एन.टी.एफ. (ANTF) और थाना सरिया पुलिस की नारकोटिक्स के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही।

2. 03 गांजा तस्करों से कुल 10.761 किलोग्राम गांजा, एक कार एवं 02 मोबाइल सहित कुल ₹7,89,000/- की संपत्ति जप्त करने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

3. ओडिशा के गांजा तस्कर ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर प्रदेश (प्रयागराज) ले जा रहे थे गांजा।

सारंगढ—-पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती संतोषी ग्रेस, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 12.09.2026 को ए.एन.टी.एफ. (ANTF) और थाना सरिया पुलिस द्वारा एक ग्रे रंग टोयोटा कार क्रमांक OD 05 N 6165 में सवार तीन व्यक्तियों—(1) श्याम बाबू चौधरी पिता सीताराम चौधरी, उम्र 28 वर्ष, निवासी मनाबंद, वार्ड नं. 03, (2) विक्की सहनी पिता जीवत सहनी, उम्र 29 वर्ष, निवासी गोविंदपाली, वार्ड नं. 14 तथा (3) जितेन्द्र चौधरी पिता सीताराम चौधरी, उम्र 32 वर्ष, निवासी मनाबंद, वार्ड नं. 03, थाना/जिला बरगढ़ (ओडिशा)—को पकड़ा गया। ये सभी आरोपी ओडिशा राज्य से सरिया मार्ग होते हुए प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर जा रहे थे, जिन्हें थाना सरिया के सामने मेन रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्ज़े एवं कार के बोनट के अंदर बाँधकर रखे गए 10 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा 10.761 किलोग्राम, एक टोयोटा कार ,02 नग मोबाइल सहित कुल ₹8,26,500/- की संपत्ति जप्त की गई।

तीनों आरोपियों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button