जिला सारंगढ-बिलाईगढ़सारंगढ जिला प्रशासन

सारंगढ नगर पालिका कार्यालय में 15-20 वर्षो से कुंडली जमाये बैठे स्थानीय कर्मचारियों का अन्यत्र स्थनांतरण की मांग,,

सारंगढ़ नगरपालिका कार्यालय में लेखापाल, राजस्व निरिक्षक और सफाई दरोगा का पद कई वर्षों से रिक्त,,,

सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ—- सारंगढ़ स्थित नगर पालिका कार्यालय में लेखापाल,राजस्व निरिक्षक और सफाई दरोगा का पद पिछले कई वर्षों से रिक्त हैं और ये तीनो ही पद इन दिनो प्रभारी के भरोसे चल रही है।लेखापाल का पद पिछले 10 से 15 वर्षो से रिक्त है,राजस्व निरिक्षक व सफाई दरोगा पा पद पिछले 2 से 3 वर्षो से रिक्त है।
इस सबंध में जानकारी के अनुसार प्रभारी लेखापाल के पद पर रहने वाले नगर पालिका कर्मी ग्रेड दो और ग्रेड तीन वाले रहे है वर्तमान मे लेखापाल का प्रभार सहायक राजस्व निरिक्षक की श्रेणी वाले हैं। पालिका के जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधियो का कहना है कि लेखापाल,राजस्व निरिक्षक और सफाई दरोगा के पर्मनेंट पद की नियुक्ति के लिये नगर पालिका से कई मर्तबे प्रस्ताव नगरीय प्रशासन विभाग को भेजा गया है उसके बाद भी इन पदों के नियमित कर्मीयों की पद स्थापना यहां नही हुआ है जिसके कारण यहां नगर पालिका में कार्य प्रभावित हो रहा है।बताया जाता है इन पदों पर विराजमान करिंदों से सबंधीत काम में सही तरीके से काम नही करने की वजह से यहां लेखापाल, राजस्व निरिक्षक और सफाई दरोगा का कार्य सुचारु ढंग से नही हो पा रही हैं।नगर के क्षेत्रवासी,जनप्रतिनिधि यहां नगर पालिका कार्यालय में लेखापाल, राजस्व निरिक्षक और सफ़ाई दरोगा के पद पर परमानेंट कर्मी की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।
साथ हीं नगर के क्षेत्रवासी,जनप्रतिनिधि का यह भी कहना है की नगर पालिका कार्यालय में 15-20 वर्षो से कुंडली जमाये बैठे स्थानीय कर्मचारियों का अन्यत्र स्थनांतरण होना भी अति अवश्य है वर्तमान मे नगर पालिका प्रशासन ने प्रशासक/कलेक्टर महोदय से आग्रह किया गया है।

सारंगढ नगर पालिका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button