रायगढ़

चरित्र पर किया शक को पति ने पत्नी को माराः

रायगढ़ में बेहोश होकर गिरी तो फांसी पर लटकाया, हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश, जांच में खुलासा

चरित्र पर किया शक को पति ने पत्नी को माराः रायगढ़ में बेहोश होकर गिरी तो फांसी पर लटकाया, हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश, जांच में खुलासा

रायगढ़

आरोपी ने पत्नी को फांसी पर लटका कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में पति ने अपनी पत्नी को फांसी पर लटका दिया और हत्या को आत्महत्या का रूप देते हुए पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को ग्राम झरन की रहने वाली 40 वर्षीय ललिता भगत की फांसी पर लटके होने की सूचना उसके परिजनों ने लैलूंगा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद गहन पूछताछ और छानबीन शुरू की गई।

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में प्रारंभिक जांच शुरू की, तो मामला संदिग्ध लगा। जिसके बाद पुलिस ने मामले में बारीकी से जांच करते हुए उसके पति से पूछताछ किया, तो पता चला कि सोमवार को ललिता और फुलेश्वर के बीच विवाद हुआ था।

पति के चरित्र पर शक को लेकर हुआ विवाद

फुलेश्वर पर चरित्र शंका करते हुए ललिता उसका बनियान पकड़कर खींचतान करने लगी। इसी दौरान फुलेश्वर ने गुस्से में आकर उसके साथ हाथापाई किया, जिससे ललिता भगत जमीन पर गिर गई और उसके सिर पर चोट लगने से वह बेहोश गई।

फांसी पर लटका दिया

इसके बाद फुलेश्वर उसे कमरे में उठाकर ले गया और उसकी ओढ़नी से फांसी का फंदा बनाकर उसे लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या लगे।

फांसी पर लटकाने के बाद फुलेश्वर ने अपने साले संतोष को बुलाया और फिर दोनों ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी को भेजा गया जेल

घटना के बाद मामले की सूचना उसके परिजनों ने दी थी। जहां पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू की और आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर उसे गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button