जिला पंचायत सीइओ ने सार्वजनिक शौचालय का किया कायापलट*
संवेदनशील जिला पंचायत सीईओ बर्मन के कार्यशैली की जिले में हो रही भूरिभूरी प्रसंशा

**जिला पंचायत सीइओ ने सार्वजनिक शौचालय का किया कायापलट**
**संवेदनशील जिला पंचायत सीईओ बर्मन के कार्यशैली की जिले में हो रही भूरिभूरी प्रसंशा**
सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ—-दिनांक 24.12.2025 को श्री इंद्रजीत बर्मन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत सलोनीकला के धान मंडी का निरीक्षण किया गया , जिसमें धान खरीदी सही गाइडलाइन में हो सुनिश्चित करने निर्देश दिया गया । साथ ही सलोनीकला में पूर्व में निर्मित सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया गया जिसमें सार्वजनिक शौचालय पूर्णतः निष्क्रिय पाया गया , शौचालय के अंदर नल एवं पाइप टूटा हुआ मिला साथ ही पानी टंकी भी गायब था । सरपंच द्वारा अवगत कराया गया कि गांव के ही कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पानी टंकी को चोरी करना और नल एवं पाइप को तोड़ दिया गया है । श्री इंद्रजीत बर्मन जी द्वारा तत्काल सरपंच, सचिव को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी किया गया साथ ही पंचायत के तकनीकी सहायक को नोटिस जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से शौचालय के कार्य को पूर्ण करते हुए पानी टंकी , नल और पाइप फिटिंग करने निर्देशित किया गया । तकनीकी सहायक एवं ग्राम पंचायत सरपंच , सचिव द्वारा 3 दिवस के भीतर सार्वजनिक शौचालय में पानी टंकी, नल, पाइप फिटिंग के साथ साथ कलर करते हुए स्वच्छता के स्लोगन के साथ पेंटिंग किया गया ।, साथ ही शौचालय का संचालन भी किया जा रहा है ।
**
*ग्राम पंचायत सलोनीकला*




