सड़कों पर खड़ी ट्रकों ने बढ़ाई दुर्घटनाओं की रफ्तार, प्रशासन हुआ बेपरवाह*

*सड़कों पर खड़ी ट्रकों ने बढ़ाई दुर्घटनाओं की रफ्तार, प्रशासन हुआ बेपरवाह*
सारंगढ़-बिलाईगगढ़। जिले की सड़कों पर बिना किसी सांकेतिक चिन्ह और अड़चनें खड़ी हो रही भारी ट्रकों ने आम लोगों की जान खतरे में डाल दी है। पेट्रोलिंग टीम और पुलिस प्रशासन की उदासीनता के चलते ये ट्रकें खुलेआम सड़क किनारे खड़ी हो रही हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। रविवार की देर रात एक बार फिर हादसा हुआ, जब एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों व डायल 112 सेवा की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना स्थल पर ना तो कोई चेतावनी बोर्ड था और ना ही ट्रकों के पीछे रेडियम । लोगों का कहना है कि प्रशासन गंभीरता से कार्यवाही करें और सड़कों को सुरक्षित बनाएं, नहीं तो मासूमों की जानों का संकट और बढ़ता जाएगा।



