nagar panchayat bilaigarh

हमारा एक और प्रयास सफल बिलाईगढ़ में Fire briged लाने का सपना हुआ पूरा–


सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ—-बिलाईगढ़ क्षेत्र में नागरिकों एवं क्षेत्रवासियो की सुविधा हेतु हमारी माँग पर राज्य शासन द्वारा Fire Briged की सौगात हम सब नगर वासियो को मिला है ।जनहित में कड़े व निष्पक्ष निर्णय लेने के लिए हम अपने शीर्ष नेतृत्व और सजग प्रशासनिक अधिकारियों के हृदय से आभारी हैं।

विशेष रूप से हम अपना आभार प्रकट करते हैं:

🔹 माननीय श्री अरुण साव जी (उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) – का हार्दिक दिल से आभार जिनके कड़े निर्देशों और कुशल मार्गदर्शन में बिलाईगढ़ नगरक्षेत्र को यह सौगात मिला ।

🔹 माननीय जिला प्रभारी मंत्री जी टंकराम वर्मा जी का- जिनके सतत सहयोग और मॉनिटरिंग से यह कार्य संभव हुआ ।

🔹 डॉ. संजय कन्नौजे जी (भा.प्र.से.) (कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, सारंगढ़-बिलाईगढ़) – जिनकी त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई और जनहितैषी सोच के हम विशेष आभारी हैं
“। नगर पंचायत बिलाईगढ़ एक विस्तृत और सघन आबादी वाला क्षेत्र है, जहां आपातकालीन आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन सुविधा की अत्यंत आवश्यकता थी । आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अग्निशमन वाहन (Fire Brigade) की विशेष स्वीकृति एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ।

आप सभी के दृढ़ संकल्प और जनहितैषी फैसलों से बिलाईगढ़ के नागरिक सुरक्षा के एक नए अध्याय की ओर अग्रसर हुआ है। नगर पंचायत बिलाईगढ़ आपके इस सहयोग के लिए सदैव कृतज्ञ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button