**बिग ब्रेकिंग, सारंगढ खबर——–ऑटो ठेले से गुपचुप खाना पड़ा भारी, ग्राम रेड़ा के 25 लोगों की हालत खराब, अस्पताल में भर्ती*



सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ——-. क्या आप भी चाट-गुपचुप के दीवाने हैं, तो अब आपको सावधान होने की जरूरत है. क्योंकि यही टेस्टी गुपचुप आपके लिए हानिकारिक साबित हो सकता है. छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रेड़ा ग्राम में ठेले पर गुपचुप खाना 25 लोगों के लिए मुसीबत बन गया. गुपचुप खाने के कुछ घंटे बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसमें उल्टी और दस्त की शिकायतें सामने आईं.
मिली जानकारी के मुताबिक, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रेड़ा ग्राम में एक ठेले पर बिक रहे गुपचुप को खाने के बाद लगभग 25 लोग की हालत बिगड़ गई. इसमें अधिकतर संख्या में महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं. हालत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने आनन-फानन में मरीजों को जिला अस्पातर में भर्ती कराया है. डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है. वहीं कुछ मीरज इलाज के लिए रायगढ़ के अस्पताल गए हैं. प्राथमिक जांच में पता चला कि सभी ने एक ही गुपचुप ठेले से खाया था.
मरीजों स्थिति अब बेहतर (Golgappa Food Poisoning)
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने मरीजों को लेकर जानकारी दी कि उनकी स्थिति पहले से बेहतर है. फूड पॉयजनिंग की शिकायत है.
फूड पॉइजनिंग की खबर गांव में फैलते ही लोगों में हड़कंप मच गया है. जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल जांच की बात कही जा रही है. हालांकि सवाल है कि खुलेआम लोगों की सेहत से खिलवाड़ के लिए कौन जिम्मेदार है.



