dist.sarangarh

दानवीर बना दयावान – पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव जी के हाँथो वाटर फ्रीजर का अनावरण- रमेश खूंटे*


रमेश ने किया 10 डिसमिल जमीन जिला कांग्रेस भवन हेतु दान

सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ—–पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव जी के सारंगढ़ आगमन पर सबसे पहले टीएस बाबा ने गुरुघासीदास ज्ञान स्थल सारंगढ़ जैतखाम पर माथा टेका और पूजा अर्चना कर अपनी भेट मुलाकात कार्यक्रम का शुरूवात किए तथा भव्य रूप से और पंथी के तालों के साथ रमेश खूंटे के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं के साथ गुरुघासीदास ज्ञान स्थल पुष्प वाटिका में आतिशी स्वागत किया और तथा रमेश खूंटे के प्रदत्त से आमजनहित के लिए पेयजल के लिए वाटर फ्रीजर समर्पित किया गया जिसका उद्घाटन माननीय टीएस सिंह देव जी ने किया उन्होंने इस परोपकारी कार्य के लिए रमेश खूंटे जी का धन्यवाद किया | तथा इसके बाद टीएस जी ने रमेश खूंटे जी की माता जी स्व समुन्द बाई खूंटे ( सरपंच)अभी हाल में देहांत हो गया था उनको श्रद्धांजलि देने रमेश खूंटे के गृह निवास पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया वहाँ भी उन्होंने पारंपरिक रूप से कर्मा के ताल के साथ श्री टीएस बाबा जी का स्वागत अभिनंदन किया
बता दे की रमेश खूंटे आज एक दानवीर के रूप में उभरकर सामने आ रहे है क्योंकि उन्होंने कुछ ही महीने पहले कांग्रेस पार्टी को जिला कांग्रेस भवन निर्माण के लिए 10 डिसमिल अपनी निजी भूमि को दान दिया था रमेश खूंटे का यह कार्य ऐतिहासिक रहा है पार्टी के छोटे बड़े सभी नेताओं ने उनकी दरियादिली का सराहना किया है ,जनहित के लिए सदेव तत्पर रहने वाला आज रमेश खूंटे का नाम ही सम्मान के साथ लिया जाता है –
रमेश खूंटे जी का कहना है कि-छोटी सी जिंदगी है और इसको सम्मान और समर्पण के साथ जीना चाहिए
मेरा लक्ष्य ही सेवा है और
सेवा ही मेरा धर्म है
इस बीच उन्होंने अपनी स्व.माता जी श्रीमती समुंद बाई खूंटे जी को याद भावुक हुए और इन सभी कार्यो के लिए अपनी माता जी को आइडल बताया और कहा कि आज जो कुछ हूँ मेरी माँ की संस्कार की देन है मैं आगे भी इसी तरह से सेवा भाव के साथ जनहित का कार्य करता रहूँगा आपका आशीर्वाद सदैव मेरे ऊपर बना रहे यही आशा और विश्वास के साथ आप सभी का धन्यवाद इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ||

ज्ञात हो की रमेश खूंटे एक छोटे से गांव शहर से लगे ग्राम चंदाई से आते है पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में काम किए फिर sc विभाग का ब्लाक अध्यक्ष बना फिर मंडल अध्यक्ष बना तथा सरपंच प्रतिनिधि के रूप में अभी वर्तमान में काम कर रहे है और काफ़ी सक्रिय रूप से गांव की और कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहा है एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में आज अपनी छवि बना लिया है ||

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button