chhattisgarhcricket

स्टेडियम के बाहर ब्लैक में बिकी टिकट: 3000 वाली 5000 में बेची रायपुर IPL में ब्लैक मार्केटिंग; कई फैंस को एंट्री नहीं,

रायपुर

मैच शुरू होने से पहले टिकट की ब्लैक मार्केटिंग कैमरे में कैद हुई।

रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस अब IPL की प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह नजर आया। छत्तीसगढ़ के साथ ही ओडिशा, राजस्थान और अन्य राज्यों से भी फैंस मैच देखने पहुंचे।

इस दौरान मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम के बाहर ब्लैक में टिकट बेचने वाला गिरोह सक्रिय रहा। भास्कर रिपोर्टर ने खुद ग्राहक बनकर ब्रोकर से पूछताछ की तो उन्होंने एक डेढ़ हजार ज्यादा कीमत बताया। कई फैंस ने ज्यादा पैसा देकर टिकट खरीदा।

फैंस में रहा जबरदस्त उत्साह

मैच को लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस का अलग ही क्रेज दिखाई दिया। महासमुंद से एक युवक पैर टूटने के बावजूद दोस्त के कंधे पर बैठकर स्टेडियम पहुंचा। वहीं राजस्थान से आए एक फैन ने शरीर पर सूर्यकुमार यादव का नाम लिखवाया और बताया कि वे पहले भी सूर्या का टैटू बनवा चुके हैं।

रायपुर की प्रिशा केसरवानी ने RCB की जीत के लिए श्रीकृष्ण-राधा की पेंटिंग वाला पोस्टर बनाया, जबकि कुछ फैंस प्रेमानंद महाराज के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर पहुंचे। बच्चों में भी उत्साह दिखा, जहां एक पिता रोहित शर्मा के तो बेटा विराट कोहली के फैन नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button