chhattisgarhpolitics
छत्तीसगढ़ – 500 तहसीलदारों की हड़ताल, BJP-विधायक की गिरफ्तारी की मांगः

राजस्व कामकाज ठप, भटक रहे लोग; कांग्रेस बोली- सरकार बचा रही
रायपुर/सरगुजा
कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संघ भाजपा विधायक समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा हैं।
छत्तीसगढ़ में 500 से ज्यादा तहसीलदार आज हड़ताल पर हैं। राजस्व कामकाज बंद कर अधिकारियों ने सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी की मांग की है। आरोप है कि MLA ने सरगुजा जिले के नायब तहसीलदार तुषार मानिक की पिटाई की थी।



