2013 बैच के 61 SI बने इंस्पेक्टर, DGP ने जारी किया नया प्रमोशन आदेश

सब इंस्पेक्टर महेश साहू बने इंस्पेक्टर
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नति की घोषणा की गई है। पुलिस मुख्यालय ने 61 सब इंस्पेक्टर (SI) को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी किया है। पदोन्नति का यह आदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम की ओर से जारी किया गया है। सभी पदोन्नत अधिकारी वर्ष 2013 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं।
Police Promotion Breaking: 2013 बैच के अधिकारियों को मिला प्रमोशन
जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टरों को उनकी सेवा अवधि, पात्रता और विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है। लंबे समय से इन अधिकारियों को पदोन्नति का इंतजार था। आदेश जारी होने के बाद विभाग में खुशी का माहौल है।

पोस्टिंग आदेश अलग से होगा जारी
हालांकि, फिलहाल केवल पदोन्नति का आदेश जारी किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना (पोस्टिंग) संबंधी आदेश बाद में अलग से जारी किए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय जल्द ही इसकी सूची भी जारी करेगा, जिसके बाद अधिकारियों को नए कार्यस्थलों पर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।



