cmochhattisgarhdprpibraipurspरायपुर पुलिस

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 3 वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना

Police Transfer: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह (पुलिस) विभाग ने तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं।

छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में लगातार प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक आधार पर जारी इस आदेश के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जानिए किस अधिकारी को मिली कौन-सी जिम्मेदारी

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन मध्य), कमिश्नरेट रायपुर के पद पर कार्यरत तारकेश्वर पटेल को पदोन्नत जिम्मेदारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (जोन मध्य), कमिश्नरेट रायपुर नियुक्त किया गया है। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें जोन मध्य की कमान सौंपी गई है।

Chhattisgarh Transfer List

इसी तरह दीपमाला कश्यप, जो अब तक जनरल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, बिलासपुर के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें पुलिस उपायुक्त (जोन उत्तर), कमिश्नरेट रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। राजधानी के उत्तर जोन की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।

वहीं अर्चना झा, जो वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (हेडक्वार्टर, प्रशिक्षण, डीसीबी, अजाक एवं सीएडब्ल्यू), कमिश्नरेट रायपुर के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल), कमिश्नरेट रायपुर नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी के तहत वे राजधानी की यातायात व्यवस्था, वीआईपी प्रोटोकॉल और संबंधित व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button