chhattisgarhcmodprpibUncategorized

पूजा घर में सो रहा था 3 साल का मासूम, जहरीले करैत ने डसा और हो गई मौत

Krait snake bite: कटघोरा में पूजा घर में सो रहे 3 साल के मासूम को जहरीले करैत सांप ने डस लिया। अस्पताल ले जाते समय बच्चे की मौत हो गई, सांप की तलाश जारी रही लेकिन वह नहीं मिला।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। कटघोरा की पुरानी बस्ती स्थित खालेपारा इलाके में रात के समय घर के पूजा कक्ष में सो रहे तीन वर्षीय मासूम की जहरीले करैत सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सबसे दर्दनाक बात यह रही कि सांप के काटने के बाद परिजन बच्चे को बचाने के लिए अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं।

पूजा घर में दादी और बहन के साथ सो रहा था मासूम

जानकारी के अनुसार, कटघोरा मुख्य बाजार के व्यापारी विजय राज का तीन वर्षीय बेटा वाशु राज मंगलवार रात अपने घर के पूजा कक्ष में दादी और बहन के साथ बिस्तर पर सो रहा था। देर रात एक जहरीला करैत सांप चुपचाप कमरे में घुस आया और बिस्तर पर सो रहे मासूम को डस लिया। सांप के काटते ही बच्चा जोर-जोर से रोने और चीखने लगा। आवाज सुनकर उसकी दादी की नींद खुली। उन्होंने देखा कि बिस्तर के पास एक बड़ा करैत सांप मौजूद था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button