Cmo chhattisgarhdprpibpolitics sarangarhजिला सारंगढ-बिलाईगढ़सारंगढ जिला प्रशासन

सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश*

*सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश*

सारंगढ़-बिलाईगढ़,—– रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया और जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े की उपस्थिति में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिले में सड़क सुरक्षा की स्थिति, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा यातायात नियमों के प्रभावी पालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस विभाग द्वारा जिले में घटित सड़क दुर्घटनाओं, दुर्घटना के कारण, मृतकों एवं घायलों की संख्या सहित की गई कार्रवाई की जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई, ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण, सीट बेल्ट के उपयोग तथा ओवरलोडिंग वाहनों पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाए जाने पर भी जोर दिया गया।

सारंगढ़ एसडीओपी द्वारा बताया गया कि जिले के स्कूल एवं कॉलेजों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

बैठक में स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जानकारी दी गई। स्कूल बस चालकों की आंखों की जांच कराई गई तथा सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानियों एवं नियमों के पालन पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। समिति द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा जिले में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई एवं जनजागरूकता अभियान लगातार जारी रखने पर जोर दिया गया।

बैठक में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, सदस्य दिनेश जांगड़े, जनपद पंचायत बरमकेला अध्यक्ष विद्या चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button