Cmo chhattisgarhdpreducationpibsarangarhTop newsUncategorizedजिला सारंगढ-बिलाईगढ़

प्रांजल विशेष विद्यालय में इंडियन ऑयल (SERPL कोरबा) ने मनाया ISR दिवस, दिव्यांग बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

प्रांजल विशेष विद्यालय में इंडियन ऑयल (SERPL कोरबा) ने मनाया ISR दिवस, दिव्यांग बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

सारंगढ़। प्रांजल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रांजल विशेष विद्यालय सारंगढ़ (दिव्यांग स्कूल) में आज एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित हुआ। *इंडियन ऑयल, SERPL कोरबा* के कर्मचारियों ने *’व्यक्तिगत सामाजिक दायित्व’ (ISR) कार्यक्रम* के तहत बच्चों के साथ पूरा दिन बिताया।

कोरबा से आए इंडियन ऑयल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संस्था के दिव्यांग बच्चों के लिए *शैक्षणिक सामग्री, दैनिक उपयोग की सामग्री और बच्चों के पहनने के लिए चप्पल* प्रदान की।

बच्चों को सामग्री पाकर चेहरे पर मुस्कान आ गई। कर्मचारियों ने बच्चों के साथ समय बिताया, उनके साथ खेला और उनकी जरूरतों को समझा।

इस अवसर पर संस्था प्रमुख श्रीमती हिरा देवी निराला, विशेष शिक्षक प्रांजल और कोरबा से आए *अभिनव भारती, पैगंबर सिंह, विवेक यादव, नृनाल और विजय भारद्वाज* विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संस्था प्रमुख हिरा देवी निराला ने इंडियन ऑयल परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से दिव्यांग बच्चों में समाज से जुड़ने का आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल का यह सहयोग बच्चों के लिए बेहद मददगार साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button