मुख्यमंत्री के अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक

,**मुख्यमंत्री के अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक**
माननीय मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai जी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, उद्योग, निर्यात और सरकारी कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन के लिए ₹500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके तहत 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र, 100 इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब और 5 इंडस्ट्री एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को मंजूरी और नवा रायपुर में NSTI की स्थापना के लिए ₹200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ये फैसले प्रदेश के युवाओं और उद्योगों के लिए नए अवसर पैदा करेंगे।
वहीं, सरकारी कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 से बढ़ाकर 45 वर्ष करने और दुर्ग में नए जिला न्यायालय भवन के निर्माण को मंजूरी देना भी महत्वपूर्ण कदम हैं।
ये फैसले सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ के विकास, रोजगार और नई अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव तैयार करने वाले हैं।


