ग्राम पंचायत पेंड्रावन में महतारी सदन भवन का हुआ उद्घाटन**

**ग्राम पंचायत पेंड्रावन में महतारी सदन भवन का हुआ उद्घाटन**
सारंगढ—-आज बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरसीवा मंडल के ग्राम पंचायत पेंड्रावन में महतारी सदन भवन का उद्घाटन कार्यक्रम हुआ।

महतारी सदन का निर्माण हमारी मातृशक्ति के सम्मान, सुविधा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह भवन गांव की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं बिहान समूह की बहनों के लिए बैठक, प्रशिक्षण, संवाद और सामुदायिक गतिविधियों का उपयोगी केंद्र बनेगा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी मातृशक्ति एवं ग्रामवासियों को प्रशासन ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज के इस महतारी सदन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडे,जिला भाजपा अध्यक्ष श्री ज्योति लाल पटेल,जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी,जनपद सीईओ श्रीमती योगेश्वरी बर्मन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिव कुमारी साहू,श्री भरत जटवार,पेंड्रावन सरपंच श्रीमती पिंकी जांगडे, ग्राम पंचायत सचिव श्री संतोष साहू, श्री धीरज जांगडे,सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बिहान समूह की मातृशक्ति उपस्थित रहे।
सभी सम्माननीय अतिथियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, महिला समूहों एवं ग्रामवासियों का इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहभागिता रही,हम सभी मिलकर महतारी सदन को महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण का केंद्र बनाएं।


