Cmo chhattisgarhdprpibsarangarhTop newsजिला सारंगढ-बिलाईगढ़

भारतमाला परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित बसना–सारंगढ़ एवं सारंगढ़–रायगढ़ फोरलेन सड़क परियोजना की उठी मांग

भारतमाला परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित बसना–सारंगढ़ एवं सारंगढ़–रायगढ़ फोरलेन सड़क परियोजना की उठी मांग

सारंगढ—-सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकास और बेहतर सड़क कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेसी नेता सरिता मल्होत्रा ने माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी को पत्र लिखकर बसना–सारंगढ़ (मानिकपुर) एवं सारंगढ़–रायगढ़ मार्ग को आधुनिक फोरलेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के रूप में विकसित करने तथा निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने का आग्रह किया है।
यह मार्ग केवल सड़क नहीं, बल्कि सारंगढ़-बिलाईगढ़, बसना और रायगढ़ क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बन सकता है।
हमारा प्रयास है कि क्षेत्र को बेहतर सड़क, सुरक्षित आवागमन और मजबूत कनेक्टिविटी मिले।
उन्होंने नगर विकास के लिए राजापारा गॉर्डन सौंदर्यीकरण और नगर में हर मुख्य चौक चौराहे पर हाईमास्ट लाइट लगाने भाजपा सरकार को लेटर लिख कर गुहार लगाई है।उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों के लिए आवाज़ उठाना और समाधान की दिशा में प्रयास करना मेरा संकल्प है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button