Cmo chhattisgarhdprpibsarangarhTop newsUncategorizedजिला सारंगढ-बिलाईगढ़सिटी कोतवाली सारंगढ़

सारंगढ निवासी संतोष देवांगन के परिवार को टोनही कहने का मामला हुआ उजागर

सारंगढ निवासी संतोष देवांगन के परिवार को टोनही कहने का मामला हुआ उजागर

सारंगढ़। अंध विश्वास के नाम पर मचे बवाल और सनसनीखेज दावों के बीच अब कानून का शिकंजा कसता नजर आ रहा है।नगर के पुराना मछली बाजार वार्ड क्र 8निवासी संतोष देवांगन ने सिटी कोतवाली में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है।जिस में उन्होंने एक यूट्यूब चैनल के माध्यम से अपने परिवार को बदनाम करने और टोनही कहने का सनसनी खेज मामला आया है।

*क्या है पूरा मामला?*

शिकायतकर्ता संतोष कुमार देवांगन, जो हिमांशु फोटो स्टूडियो चलाते हैं, ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि – उनकी भांजी वर्षा देवांगन के साथ आपसी रंजिश के चलते उन्हें और उनकी पत्नी नीतू देवांगन को मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है की बनारस स्थित एक तथाकथित ‘मुस्लिम बाबा’ के दरबार में उनकी पत्नी को टोनही सिद्ध किया गया।
इस पूरी घटना का वीडियो Baba Ji Bhoot नामक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया गया है, जो वर्तमान में सारंगढ़ सहित पूरे देश में वायरल हो रहा है। ( http:// www. youtube. com/watch?v=gZ-iH1RKd4g)

*मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना का दंश

पीड़ित परिवार का कहना है कि – इस भ्रामक व अपमान जनक वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद समाज में उन्हें हेय दृष्टि से देखा जा रहा है। अंधविश्वास की आड़ में सरे आम परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई जा रही है, जिससे वे भारी मानसिक और आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।

*कानून की शरण में परिवार:*

संतोष कुमार देवांगन ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि – इस वायरल वीडियो की गंभीरता को देखते हुए संबंधित यूट्यूब चैनल और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम के तहत सख्त से सख्त अपराध पंजीबद्ध किया जाए और उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। अब देखना यह होगा कि – पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है ? क्योंकि इस तरह के अंधविश्वास फैलाने वाले वीडियो समाज की शांति और कानून – व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। पुलिस कप्तान सुनील शर्मा इस मामला में कड़ी और गंभीरता पूर्वक कार्यवाही करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button