chhattisgarhCmo chhattisgarhdprpibraipursarangarhTop newsUncategorizedजिला सारंगढ-बिलाईगढ़

छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ने का असर, सारंगढ से रायगढ़ 90,बिलासपुर 200,रायपुर 350 बस किराया

छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ने का असर, सारंगढ से रायगढ़ 90,बिलासपुर 200,रायपुर 350 बस किराया

रात्रि बस में दर से ज्यादा लिया जा रहा बस मालिको द्वारा

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने अंतरशहरी बसों के किराए में 40 प्रतिशत तक की वृद्धि कर नई दरें लागू कर दी हैं। अब रायपुर से बिलासपुर का किराया 350 और जगदलपुर का 950 रुपये हो गया है। इसके अलावा दिव्यांगों, एचआईवी पीड़ितों और 80 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा में 100 प्रतिशत की पूर्ण छूट दी गई है।

HighLights

  1. रायपुर से बिलासपुर का किराया हुआ 350 रुपये
  2. रायपुर जगदलपुर सफर में अब लग रहे 950 रुपये
  3. दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी पूरी छूट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक शहर से दूसरे शहर जाने वाले आम यात्रियों की जेब पर महंगाई की सीधी मार पड़ी है। परिवहन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत प्रदेश के प्रमुख शहरों के बीच चलने वाली यात्री बसों के किराए में इजाफा किया गया है। नए किराया ढांचे के तहत राजधानी रायपुर से बिलासपुर का किराया 250 रुपये से सीधे बढ़ाकर 350 रुपये कर दिया गया है।

वहीं रायपुर से कांकेर जाने के लिए 180 की जगह 300 रुपये, रायपुर से जगदलपुर के सफर के लिए 700 की जगह 950 रुपये और रायपुर से बेमेतरा का किराया 70 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह रायपुर से अंबिकापुर मार्ग पर यात्रा करने वालों को पहले की तुलना में 200 से 300 रुपये तक अतिरिक्त चुकाने होंगे। नई दरें राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button