Cmo chhattisgarhdprnagar palika sarangarhpibsarangarhTop newsजिला सारंगढ-बिलाईगढ़

सारंगढ़ में गौरव पथ निर्माण के लिए टेंडर जारी, नगरवासियों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा

सारंगढ़ में गौरव पथ निर्माण के लिए टेंडर जारी, नगरवासियों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप भारत माता चौक से गढ़ चौक होते हुए कोसीर रोड तक बनेगा गौरव पथ

सारंगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की घोषणा के अनुरूप नगर पालिका क्षेत्र सारंगढ़ में भारत माता चौक से गढ़ चौक होते हुए कोसीर रोड तक गौरव पथ निर्माण कार्य की स्वीकृति के बाद टेंडर जारी कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ने से नगरवासियों में बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।

यह मार्ग सारंगढ़ शहर की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी मार्ग पर महाविद्यालय, नवीन कम्पोजिट भवन, एसडीएम कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, खेल मैदान, जिला चिकित्सालय, पीएमश्री विद्यालय, नालंदा परिसर और जिला भाजपा कार्यालय सहित कई महत्वपूर्ण शासकीय एवं सार्वजनिक संस्थान स्थित हैं। इन संस्थानों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है, जिसके कारण इस मार्ग पर आवागमन का दबाव बना रहता है।

ऐसे में गौरव पथ का निर्माण शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए सारंगढ़ नगरवासियों की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी, सांसद श्री राधेश्याम राठिया जी,  प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया है।

नगरवासियों को उम्मीद है कि गौरव पथ निर्माण कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शीघ्र प्रारंभ होगा और गुणवत्तापूर्ण निर्माण से शहर की सड़क व्यवस्था को नई पहचान मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button