देश विदेशभारत-पाक युद्ध

आज का एक्सप्लेनरः भारत-पाक का अगला कदम पूर्ण युद्ध,

अभी 'एस्केलेशन सीढ़ी' के चौथे पायदान पर; सातवें में होता है सर्वनाश

आज का एक्सप्लेनरः भारत-पाक का अगला कदम पूर्ण युद्ध,

अभी ‘एस्केलेशन सीढ़ी’ के चौथे पायदान पर; सातवें में होता है सर्वनाश

 

क्या भारत-पाक में इस बार आर-पार?

 

पिछले 17 दिनों में भारत और पाकिस्तान ‘एस्केलेशन सीढ़ी’ में 4 स्टेप चढ़ चुके हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले से इसकी शुरुआत हुई थी। 7 मई को भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की। अगले ही दिन पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर दिए।

‘एस्केलेशन लैडर’ से समझिए भारत-पाक क्लैश में आगे क्या होगा, कब शुरू होता है पूर्ण युद्ध, अभी दोनों देश किस स्थिति में; जानेंगे आज के एक्सप्लेनर में…

सवाल-1: एस्कलेशन लैडर क्या होता है?

जवाब: किन्हीं दो देशों में संघर्ष की शुरुआत किसी घटना या बयानबाजी से होती है, फिर हल्के सैन्य कदम और बढ़ते-बढ़ते ये सर्वनाश तक पहुंच जाता है।

देशों के बीच इस तनाव को अलग-अलग स्तर पर मापा और सुलझाया जाता है। डिफेंस और इंटरनेशनल रिलेशंस की भाषा में इसके लिए ‘एस्केलेशन लैडर’ यानी तनाव की सीढ़ी शब्द इस्तेमाल होता है।

इसके जरिए दुनिया के देश समझते हैं कि किस स्तर पर बात बिगड़ रही है और उसे कहां रोकना चाहिए। खासकर परमाणु हथियारों वाले देशों में एस्केलेशन को समय रहते रोकना जरूरी होता है, नहीं तो नतीजा तबाही हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button